ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / धान खरीद के लक्ष्य से पीछे सरकार, विधानसभा में उठा मामला

धान खरीद के लक्ष्य से पीछे सरकार, विधानसभा में उठा मामला

23-Feb-2021 12:19 PM

PATNA : बिहार में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा नहीं होने का मामला आज बिहार विधानसभा में उठा. बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह समेत अन्य सदस्यों ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से कैमूर जिले में धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं किए जाने का मामला उठाते हुए सरकार से धान खरीद की तारीख बढ़ाने की मांग रखी.

विधानसभा में ध्यानाकर्षण के जवाब में सरकार की तरफ से सहकारिता मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लगातार धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य हासिल करने के लिए 21 फरवरी तक की समय सीमा तय की थी. मंत्री ने कहा कि 21 फरवरी के बाद किसानों के पास धान नहीं बच जाता इसलिए सरकार ने बहुत सोच समझकर यह फैसला किया था.

news image

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सदन में अपनी बात रखी. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जितने धान का उत्पादन होता है और जितने चावल की जरूरत गरीबों को अनाज देने के लिए होती है वैसे में दूसरे राज्यों से धान खरीदकर लाने की बजाय क्यों नहीं यही चावल का उत्पादन कर गरीबों के बीच वितरण कराया जाता है. इसके जवाब में सहकारिता मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब सरकार के द्वारा धान की खरीद नहीं की जाएगी, तो इसके बाद विपक्ष  विधानसभा से वॉकआउट कर गए.