Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
10-Jun-2023 09:34 AM
By First Bihar
JAMUI: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर राज्य के जमुई जिले में सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. वही कई लोग घायल हो गए. सभी समस्तीपुर के रहने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि पूरा परिवार बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर देर रात सभी समस्तीपुर लौट रहे थे, तभी जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के नवीनगर गांव के पास उसकी कार अचानक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. जिसमें बच्चे की मां की मौत हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है.
मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर निवासी दीपक महतो की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है, जबकि इस दुर्घटना में उसका 3 साल के बेटे अनिकेत कुमार सहित पांच लोग घायल हो गए हैं. घायल होने वालों में अनिकेत कुमार, सुनीता देवी, कोमल कुमारी, रंजू देवी और बबलू कुमार शामिल हैं.