ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / bihar / दिल्ली के गोदाम में लगी आग ने बिहार के 9 लोगों की छीन...

दिल्ली के गोदाम में लगी आग ने बिहार के 9 लोगों की छीन ली जिंदगी

24-Dec-2019 07:52 AM

DESK: राजधानी दिल्ली के किराड़ी इलाके में स्थित एक कपड़े की गोदाम में लगी आग ने बिहार के 9 लोगों की जिंदगी छीन ली है. गोदाम में लगी भीषण आग बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर तक पहुंच गई. रविवार रात हुए इस हादसे में घर में सो रहे बिहार के 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में 5 दरभंगा और 4 लोग मधुबनी के रहने वाले थे. 

  

बताया जा रहा है कि साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम था. आग इतनी भीषण थी कि पूरी बिल्डिंग को उसने अपनी चपेट में ले लिया. ग्राउंड फ्लोर को अमरनाथ ने विनय कटियार नाम के व्यक्ति को किराये पर दे रखा था, जिसमें वो कपड़े का गोदाम चला रहा था. 


फर्स्ट फ्लोर पर मधुबनी के पाली मोहन गांव के रहने वाले उदयकांत अपनी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ रहते थे. वहीं दूसरी मंजिल पर मकान मालिक अमरनाथ झा अपने परिवार के साथ रहते थे. इस हादसे में अमरनाथ के पिता, उनकी पत्नी, भाभी, भाभी की मां की मौत हो गई. मृतकों में दरभंगा के लगमा गांव के रहने वाले उदयकांत चौधरी, उनकी पत्नी, 10 साल की बेटी, 7 साल का बेटा, और 3 महीने की बेटी शामिल है. वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम फैल गया है. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी आग में बिहार के 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.