बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
01-Jun-2023 05:29 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव लगातार ऐसे डॉक्टरों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. अब वैसे डॉक्टर जो लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं, उनके ऊपर बड़ी गाज गिर सकती है.
बता दें पटना प्रमंडल में ऐसे दर्जनों डॉक्टर है जो लंबे समय से गायब है या जो अब तक ज्वाइन ही नहीं किए है. अब राज्य सरकार इन डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है. इन डॉक्टरों को नोटिस भेजा गया है लेकिन इसे अंतिम मौके की तरह देखा जा रहा है. इसके बाद भी अगर डॉक्टरों का रवैया नहीं बदलता है तो उनकी नौकरी जा सकती है.
जानकारी के अनुसार पटना प्रमंडल के 62 डॉक्टर को चिन्हित किया गया है. सभी डॉक्टरों को विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है. विभाग ने चिन्हित डॉक्टरों को ड्यूटी ज्वाइन करने का अंतिम मौका दिया गया है. नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. बता दें इसे लेकर संयुक्त सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है.
बता दें कि बिहार सरकार इन मामलों को लेकर अब बेहद गंभीर है. जहां स्वास्थ्य विभाग की कमान अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथों में है. डिप्टी सीएम ने साफ कहा है कि डॉक्टरों के द्वारा इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं CM नीतीश भी इस दिशा में बेहद सख्त रहे हैं. कई डॉक्टरों की नौकरी पहले जा चुकी है. तेजस्वी यादव अचानक ही रात में अस्पतालों का दौरा करने निकल रहे हैं. तेजस्वी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर वो शुरू से सख्त दिखे हैं.