ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / darbhanga-news / rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून...

rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुख्य मार्ग को सुंदरपुर बेला मंदिर के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

08-Feb-2026 12:04 PM

By First Bihar

rape murder news : दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित पटवा पोखर इलाके में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची शुक्रवार शाम से ही अपने घर से लापता थी। परिजन उसे आसपास के इलाकों में लगातार खोज रहे थे, लेकिन देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान आवारा कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिजनों को शक हुआ। जब वे उस दिशा में पहुंचे तो तालाब के किनारे दीवार के पास बच्ची खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ी मिली। बच्ची की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा के एसएसपी जगरनाथ रेड्डी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ कई थानों की पुलिस टीम, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई।


जांच के दौरान सामने आया कि घटना के समय तीन छोटी बच्चियां तालाब किनारे खेल रही थीं। तीनों की उम्र लगभग 6 से 7 वर्ष बताई जा रही है। इसी दौरान 22 वर्षीय पड़ोसी युवक विकास महतो वहां पहुंचा और बच्चियों को पकड़ने की कोशिश की। दो बच्चियां मौके से भागने में सफल रहीं, जबकि आरोपी एक बच्ची को जबरन उठाकर अंधेरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।


घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुख्य मार्ग को सुंदरपुर बेला मंदिर के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। मौके पर पांच थानों की पुलिस तैनात है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।


इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।