ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

तेजस्वी के हर घर नौकरी वाले वादे पर बोले राजनाथ सिंह, कहा...कहां से पैसा लाएगा..झूठ बोलकर राजनीति मत करो

दरभंगा के हायाघाट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा में लालू-तेजस्वी पर कड़ा प्रहार किया। बोले—“हर घर नौकरी देना संभव नहीं”, NDA सरकार हर घर को रोजगार से जोड़ने का काम करेगी।

बिहार

29-Oct-2025 04:50 PM

By First Bihar

DARBHANGA: हायाघाट के निमेठी में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और लालू-तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान लालू के जंगलराज और तेजस्वी के हर घर नौकरी वाले वादे पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कहां से पैसा लाएगा..झूठ बोलकर राजनीति मत करो..12 लाख करोड़ रूपया खर्च होगा जबकि बिहार का बजट 3.17 लाख करोड़ है। सारी जिन्दगी राजनीति करने के लिए पड़ी है, जनता के आंख में धूल झोंककर राजनीति मत करो। 


हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के बहेरी प्रखंड अंतर्गत निमेठी स्थित रामशरण लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय के प्रांगण में आज भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने लालू राज के जंगलराज और तेजस्वी यादव के हर घर नौकरी” वाले वादे पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, दो करोड़ अस्सी लाख लोगों को नौकरी देना संभव नहीं है। जनता से झूठ बोलकर सत्ता पाना चाहते हैं। हमारी सरकार भले हर घर नौकरी न दे पाए, लेकिन हर घर को काम और रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेगी।


राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में आतंकवाद और पाकिस्तान पर भी कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि फुलवामा आतंकी हमले के बाद देश ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया। बोले, हमारी सेना ने आतंकियों को गिनती से ज्यादा मारा, लेकिन एक भी पाकिस्तानी निर्दोष की जान नहीं ली। हमारी सरकार जात-पात नहीं, इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। सड़क, बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में राज्य में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। सभा में स्थानीय नेताओं और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।