ब्रेकिंग न्यूज़

सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ

15-Mar-2026 05:52 PM

By FIRST BIHAR

Darbhanga: मगन आश्रम मझौलिया के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश चौधरी के पौत्र तथा जनता दल (यू) के किसान प्रकोष्ठ के किरतपुर प्रखंड अध्यक्ष सतीश चौधरी (उर्फ़ लालटुन) द्वारा पवित्र रमज़ान के महीने में रोज़ेदारों के सम्मान में अपने दरभंगा ज़िला के किरतपुर प्रखंड स्थित पैतृक गाँव पकरिया में भव्य दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व० जगदीश चौधरी के पुत्र, बिहार राज्य संस्कृत अकादमी के पूर्व निदेशक विश्वेश चौधरी तथा उनके बड़े भाई अखिलेश चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में जनता दल (यू) के किरतपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय झा, सामाजिक कार्यकर्ता मो. अलाउद्दीन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रखंड स्तर के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रोज़ेदारों और उपस्थित लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए विशेष दुआ की। सभी ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार ने विकास, सामाजिक समरसता और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। उपस्थित लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि वे मुख्यमंत्री को अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।


इस अवसर पर जानकारी देते हुए जद (यू) किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इफ़्तार जैसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं तथा बिहार की गौरवशाली गंगा-जमुनी संस्कृति को और अधिक समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 


उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोग जब एक साथ बैठकर रोज़ा खोलते हैं तो यह सामाजिक एकता और पारस्परिक सम्मान का अद्भुत उदाहरण बन जाता है। सतीश चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों तथा विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लिए शिक्षा, कौशल विकास और कल्याण से जुड़े अनेक जनहितकारी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हें कोटिशः धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियों के कारण बिहार में सामाजिक सद्भाव, समावेशी विकास और आपसी विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ है।


कार्यक्रम के अंत में सभी रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से इफ़्तार किया और क्षेत्र में शांति, भाईचारे तथा सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजक सतीश चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और रोज़ेदारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और साझी संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।