25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jan-2025 11:16 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की गोली मार किया हत्या कर दी है। दोस्तो के साथ पार्टी करने के क्रम में यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा में कमला मंडप के समीप चौर में मुर्गी फार्म के निकट गोली मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी 45 वर्षीय कमलेश मंडल के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार रात की है। गांव के ही मुर्गा फार्म में पार्टी हो रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ है।
वहीं,घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए, एफएसएल की टीम के सहयोग से जांच में जुट गई है। अब पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस मामले में आरोपी को अरेस्ट करने के लिए एक्शन शुरू कर दिया गया है।
इधर, इस पुरे मामले में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक को पेट और गर्दन के पास गोली मारी गयी है। पुलिस को मौके से तीन खोखा भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी परिचित ने बुलाकर कमलेश मंडल की हत्या कर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जल्द ही मामला का उद्वेदन कर दोषियों को सजा दी जाएगी।