ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar News: बिहार में डायरिया से दो लोगों की मौत, एक सौ से अधिक लोग संक्रमित; मेडिकल टीम पहुंची गांव

Bihar News: दरभंगा के सारा मोहनपुर गांव में डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग संक्रमित हैं। गांव में मेडिकल टीम कैंप लगाकर इलाज में जुटी है और प्रशासन सतर्क हो गया है।

19-Sep-2025 06:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के दरभंगा में डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक सौ से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। दो लोगों की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलने के बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची है और संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है।


दरअसल, सदर प्रखंड का सारा मोहनपुर गांव इन दिनों दहशत में है। डायरिया से दीप लाल यादव और लक्ष्मी देवी की मौत हो गई है। वहीं करीब सौ लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर इलाज कर रही है।


सिविल सर्जन अरुण कुमार ने बताया कि 75 लोग बीमार हैं और अब तक दो की मौत हो चुकी है। गंगवारा सदर अस्पताल में अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। दवाओं की आपूर्ति की गई है और डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। बीमारों को इलाज के लिए गंगवारा सदर अस्पताल और डीएमसीएच में भर्ती कराया जा रहा है।


ग्रामीण ने बताया की सबसे पहले बच्चों को हुआ, फिर धीरे-धीरे पूरा गांव बीमार पड़ गया। गांव में अचानक बढ़ती बीमारी से लोग घबराए हुए हैं। मृतक के पति का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से उनकी पत्नी की जान चली गई। मेरी पत्नी को उल्टी-दस्त हुआ। डीएमसीएच में भर्ती करवाया लेकिन आज उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल है।