बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
22-Feb-2025 09:25 AM
By First Bihar
CRIME NEWS : देश के अंदर इन दिनों क्राइम की संख्या में थोड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। इन दिनों कहीं न कहीं से गोलीबारी से जुड़ीं खबरें निकल कर सामने आती ही रहती हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से निकलकर सामने आया हैं।जहां बिहार के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। मामले की जानकारी आने के बाद पुलिस की टीम भी तहकीकात में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेनो वेस्ट की डी पार्क पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के डाटा मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गए। हालांकि, मैनेजर की कार में लगे डैश कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं। वही, इस पूरे मामले में परिजनों ने मैनेजर के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले प्रमोद कुमार मिश्रा का परिवार गाजियाबाद के वसुंधरा में रहता है। उनका 28 वर्षीय बेटा मनजीत कुमार मिश्रा लखनऊ के ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में डाटा मैनेजर था। वह ग्रेनो वेस्ट स्थित डाटा सेंटर में बैंक के काम से रोजाना आता-जाता था। रोजाना की तरह मनजीत वसुंधरा गाजियाबाद से अपनी कार में सवार होकर डाटा सेंटर आ रहा था। जैसे ही वह डी पार्क पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर आगे पहुंचा तो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से उसकी कार में टक्कर मार दी। मनजीत ने कार को साइड में रोका और बाहर निकला तो एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
इधर, मनजीत लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा। एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मनजीत को नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मनजीत के परिवार को दी गई। परिवार के लोग ग्रेटर नोएडा पहुंचे और पुलिस को बताया कि मनजीत का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मनजीत मिश्रा की शादी 28 जनवरी 2024 में हुई थी। दो जुलाई 2024 से मनजीत अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है।