समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
15-Dec-2025 04:12 PM
By First Bihar
DARBHANGA: नई सरकार के गठन के बाद से ही बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में ठोस और सख्त कदम उठाए गए हैं। दरभंगा में भी लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात को सुगम बनाने के उद्धेश्य से सोमवार से नए ट्रैफिक नियम लागू किये गए हैं। जिसे प्रभावी रुप से क्रियान्वयन करने के लिए प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालते नजर आए।
नए ट्रैफिक नियमों के तहत एसडीएम सदर विकास कुमार और एसडीपीओ सदर राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को नए नियमों की जानकारी दी और उनका सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि कई मामलों में चालान की कार्रवाई भी की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब शहर के सभी चिन्हित वन-वे मार्गों पर बाइक चालकों के लिए भी नो एंट्री नियम अनिवार्य होगा। विशेष रूप से लोहिया चौक से नाका नंबर-06 और कर्पूरी चौक से लहेरियासराय टावर चौक तक विपरीत दिशा में बाइक या किसी भी अन्य वाहन के परिचालन पर न सिर्फ चालान किया जाएगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
इसके साथ ही शहर में ट्रक सहित किसी भी प्रकार के बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली मोड़ और दोनार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर की सीमा के बाहर ही रोक दिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, यह फैसला शहर में लगातार बढ़ रहे जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लिया गया है।
अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि नए ट्रैफिक नियमों के पालन में किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही दरभंगा को जाम-मुक्त और सुरक्षित शहर बनाया जा सकता है।