ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य

दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण

दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शोभन एकमी बाईपास सड़क के 150 फीट चौड़े विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सड़क चौड़ीकरण को प्राथमिकता दी

बिहार न्यूज

21-Feb-2026 07:27 PM

By First Bihar

DARBHANGA:दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शोभन एकमी बाईपास सड़क के विस्तारीकरण  को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। करीब 150 फीट चौड़ी सड़क के विस्तारीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है.इसी वाइपास के पंचोभ मौजा में एम्स का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 


शनिवार को छह सदस्यीय टीम बाईपास क्षेत्र में पहुंची और सड़क किनारे के अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। टीम में शामिल अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करते हुए भूमि अधिग्रहण, जमीन सीमांकन (डिमार्केशन) और सड़क की फोटोग्राफी करवाई। अधिकारियों ने यह भी आकलन किया कि प्रस्तावित चौड़ीकरण के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होगी।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों और प्रभावित जमीन मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिनकी जमीन अधिग्रहित होगी, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।


बताया जाता है कि शोभन एक्मी  बाईपास के पंचोभ  मौजों में एम्स निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण की योजना को प्राथमिकता दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व में इस बाईपास के चौड़ीकरण की घोषणा की थी, जो अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। एम्स निर्माण और सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।