ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन !

दरभंगा में PHED कर्मी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में PHED विभाग के कर्मचारी पवन प्रसाद का शव सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। पुलिस को हत्या की आशंका, मामले की जांच जारी।

07-Jan-2026 05:13 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास पीएचडी विभाग के कर्मचारी पवन प्रसाद का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि पवन प्रसाद रात के समय पार्ट-टाइम ई-रिक्शा चलाते थे, और उनका शव सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला। शव देखने से प्रतीत होता है कि उनकी हत्या चाकू से गोदकर की गई है। पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मौके पर एक मुस्लिम समुदाय की महिला ने दावा किया कि पवन प्रसाद से उसकी दूसरी शादी हुई थी, जबकि उनकी पहली पत्नी और बेटा दिल्ली में रहते हैं। सूत्रों के अनुसार, पवन प्रसाद स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर लैब में तैनात थे।


एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ई-रिक्शा के पास खून से लथपथ एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला विवाद के बाद हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।