ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दरभंगा में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, धर्म परिवर्तन और जबरन शादी की आशंका

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी पर बहला-फुसलाकर ले जाने, धर्म परिवर्तन और जबरन शादी की धमकी देने का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज

10-Feb-2026 10:11 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 28 जनवरी की बताई जा रही है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मोहम्मद सितारे नामक व्यक्ति जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है, जो उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह धर्म परिवर्तन कर बेटी से निकाह करने की धमकी पहले से दे रहा था।


परिजनों के अनुसार, इससे पूर्व वर्ष 2025 में आरोपी उनके घर में घुसकर लूटपाट कर चुका है, जिसके संबंध में कमतौल थाना कांड संख्या 195/25 दर्ज हुआ था और उसे जेल भी जाना पड़ा था। जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार परिवार को धमकी दे रहा था। घटना के दिन परिवार के लोग एक घायल रिश्तेदार को अस्पताल ले गए थे, इसी दौरान आरोपी ने लड़की को जबरन उठा लिया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत की गई।


पीड़िता के परिजन  प्रशासन से बच्ची की शीघ्र बरामदगी तथा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी के परिजनों ने भी बच्ची को लौटाने से इनकार किया और धक्का-मुक्की कर भगा दिया। अपहरण के बाद से परिवार भय और मानसिक तनाव में है।


 क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत की जा रही है और पुलिस सतर्क है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि नाबालिग को जल्द सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं एसडीपीओ सदर-2 शुभेन्द्र कुमार  सुमन ने कहा कि आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं तथा मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है । 


एसडीपीओ ने यह भी बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के लोगों को बुलाकर बातचीत कराई जा रही है। फिलहाल इलाके में माहौल शांत है, लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और स्वयं एसडीपीओ गांव में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि नाबालिग को जल्द सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।