शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
12-Feb-2026 08:36 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बीवी का अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का मामला बीते दिनों दरभंगा में सामने आया था। पत्नी की कंप्लेन के बाद पुलिस ने मामले को सही पाया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साइबर डीएसपी ने कार्रवाई की।
दरभंगा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना कांड संख्या 38/25 में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पति की पहचान मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अंकित कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति अपनी ही पत्नी की नग्न तस्वीरों और अश्लील वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था।
साथ ही वह अन्य लड़कियों के फोटो-वीडियो को भी वायरल कर रहा था। इस संबंध में उसकी पत्नी अर्चना देवी ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद साइबर डीएसपी विपिन बिहारी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की।
बताया गया कि आरोपी लगभग एक वर्ष से फरार था और मुंबई में रह रहा था। हाल ही में उसके गृह जिला मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित मानपुर गांव आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साइबर अपर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
वहीं साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने लोगों से अपील किया कि इस प्रकार की घटना होने पर मानसिक तनाव में न आएं, बल्कि तुरंत संबंधित थाना या साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी आईडी बनाकर इस तरह के अपराध करने वालों तक भी पुलिस पहुंचती है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।

