DARBHANGA: बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर आखिरकार नतीजा साफ हो गया है। 50 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार सर्वेश कुमार को हराकर इस सीट पर राजद का कब्जा जमा लिया है। नतीजे घोषित होते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर मतगणना 27 अक्टूबर से जारी थी। पहली वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद भी किसी उम्मीदवार को जीत के लिए निर्धारित 31,911 मतों का कोटा नहीं मिल पाया था। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती और एलिमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई।
लंबी मतगणना प्रक्रिया के बाद आरजेडी प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार को शिकस्त दे दी। इसके साथ ही दरभंगा स्नातक सीट पर राजद ने जीत दर्ज की। नतीजे सामने आने के बाद राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जीत का जश्न मनाया।
करीब 50 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना के कारण इस सीट के परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं। अंतिम नतीजे घोषित होने के साथ ही दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया।