EOU Raid Bihar: बिहार के दरभंगा में BDO आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की छापेमारी समाप्त हो गई है। छापेमारी खत्म होने के बाद EOU के DSP ने मीडिया से बातचीत की और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की।
DSP मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। दरभंगा स्थित BDO के आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिले हैं। तलाशी के दौरान घर से कीमती जेवरात से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं।
इनमें ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा कई बैंकों के ATM कार्ड और बैंक से संबंधित डिटेल भी जांच टीम को मिली है। EOU की टीम ने BDO के कार्यालय में भी छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की।
DSP के मुताबिक, शिकायत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से संबंधित जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का संबंध मामले से किस तरह है।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा