ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बिहार में नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं: दरभंगा में CSP संचालक पर फायरिंग, 3.5 लाख की लूट

दरभंगा के सिंहवाड़ा में बैंक सीएसपी संचालक से 3.5 लाख रुपये लूट लिए गए। तीन बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर बैग छीन लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, इलाके में दहशत।

24-Nov-2025 09:01 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद क्राइम कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। मोतिहारी में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पार्टी के नेता की हत्या कर दी गयी वही पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी। अब दरभंगा में लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। 


दरभंगा के सिंहवाड़ा में सोमवार शाम सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक भोला यादव से 3.5 लाख रुपये लूट लिए गए। तरबन्नी के पास तीन बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोका और दो राउंड फायरिंग करते हुए पैसे से भरा बैग छीन लिया।


सूचना पर एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।एक बदमाश का चेहरा खुला था। घटना से इलाके में दहशत है।