ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में उठा SDRF तैनाती का मुद्दा: क्या अनुमंडल स्तर पर होगी बहाली? सरकार ने दिया बड़ा जवाब Bihar political news :“हिरण का चोला पहनकर भेड़िया” की तरह काम कर रही जेडीयू, राजद MLC ने कहा - जिस कंपनी का सालाना टर्नओवर 27 करोड़ उससे लिया 24 करोड़ रुपये का चंदा Bihar CAG Report : कहां खर्च हुए 92,133 करोड़? कैग रिपोर्ट ने खोला चौंकाने वाला राज; कागज़ों में नहीं मिला सबूत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन: प्रश्नकाल में सरकार से तीखे सवाल, गैर-सरकारी संकल्प पर होगी बड़ी बहस Patna land mafia : अंचल कार्यालय में चुपचाप हुआ खेल, जांच बैठी तो उड़ गए होश; अब DM ने राजस्व कर्मचारी को किया सस्पेंड Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन, जानें सदन में लास्ट डे क्या -क्या होगा; विपक्ष का रोल भी अहम Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय

Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा

दरभंगा में एम्स बनने के बाद शोभन बाईपास सड़क का फोरलेन निर्माण शुरू, मरीजों और शहरवासियों के लिए पहुंच आसान और जाम में राहत मिलेगी।

Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को  बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा

27-Feb-2026 07:26 AM

By First Bihar

Four Lane Road : दरभंगा जिले में नए एम्स (AIIMS) बनने की घोषणा के बाद से ही शोभन बाईपास सड़क को फोरलेन करने की मांग तेज हो गई थी। लोगों का कहना था कि इतने बड़े अस्पताल के लिए बेहतर सड़क होना जरूरी है ताकि मरीज और उनके परिजन आसानी से अस्पताल तक पहुंच सकें। लंबे इंतजार के बाद अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इस सड़क को फोरलेन बनाने का वादा किया था। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ी और निर्माण कार्य जमीन पर दिखाई देने लगा। श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एम्स से लगभग एक किलोमीटर दूर शोभन की तरफ अपना बेस कैंप स्थापित कर दिया है। यही से पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी और कार्य संचालन होगा। फिलहाल बेस कैंप तैयार किया जा रहा है और शुरुआती काम भी शुरू हो चुका है।प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा एकमी घाट के पास पुल निर्माण का काम है। निर्माण कार्य होली के बाद पूरी रफ्तार पकड़ लेगा।


फोरलेन सड़क का विवरण

यह फोरलेन सड़क करीब 11 किलोमीटर लंबी होगी और एकमी चौक से शोभन तक जाएगी। इसके लिए 14 मौजे से लगभग 93 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। पूरे प्रोजेक्ट पर 338 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार का लक्ष्य है कि काम तय समय में पूरा हो ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।


इस सड़क के बनने से एम्स तक पहुंचना आसान होगा। मरीज और उनके परिजन आराम से आने-जाने में सुविधा पाएंगे। इसके अलावा, दरभंगा शहर में जाम की समस्या में भी काफी हद तक कमी आएगी। बेहतर सड़क होने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। इस परियोजना से न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित होगी, बल्कि स्थानीय विकास में भी योगदान मिलेगा। सड़क निर्माण के साथ ही आसपास के इलाके में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


सड़क निर्माण के पूरा होने के बाद परिवहन सुविधा में सुधार, समय की बचत और जनजीवन में सहजता आएगी। यह परियोजना दरभंगा जिले के लिए बड़े पैमाने पर विकास का संकेत है और भविष्य में शहर की इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता को मजबूत करेगी। यह कदम स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करता है और एम्स को शहर से जोड़ने के लिए आवश्यक सड़क सुविधा उपलब्ध कराता है।