DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिला से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। नगर क्षेत्र के उर्दू मध्य विद्यालय में बीपीएससी से नियुक्त एक शिक्षिका की जीजा के साथ कथित कोर्ट मैरिज को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है। शिक्षिका सुनीता कुमारी  के संबंध में उनकी अपनी बड़ी बहन प्रीति देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहाँ आवेदन देकर आरोप लगाई है की उनके पति यानि शिक्षिका अपने ही जीजा के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। जो कि संबंधित व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली शादी का तलाक नहीं हुआ है। 


ऐसे में दूसरी शादी की वैधता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। और न्याय की मांग की है विवाद सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है। 


मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान के रहने वाली  प्रीति देवी की शादी 2014 में विजेन्द्र कुमार सिंह से हुई शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन मेरी अपनी बहन सुनीता कुमारी ने 16-06-2025 को गुपचुप तरीके से हमारे पति के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है जिसका कई साक्ष्य और फोटो भी आवेदन के साथ लगाये गयें है वैसे यह पूरी बात आवेदन के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी को बताया गया है


वहीं मिडिया से बात करते हुये प्रीति देवी ने बताया की मेरी सगी बहन जो की दरभंगा के उर्दू मध्य विद्यालय में शिक्षिका है वह मेरे पति से शादी कर ली है हमसे मेरे पति का तालाक भी नहीं हुआ है मेरे छोटे छोटे बच्चे है शादी कि जब हमें जानकारी मिली तो हम बहुत समझायें लेकिन वो नहीं समझ रही है हमसे बीस लाख रूपये की मांग कर रही  वैसे हमने अभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन दे दिये है हमें उचित न्याय का भरोसा है 


वहीं इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने बताया की आवेदन मिली है  शिक्षिका को दिए गए स्पष्टीकरण में उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। अब शिक्षिका के जवाब और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।


शिक्षा विभाग के स्तर पर स्पष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह मामला अब प्रशासनिक जांच के दायरे में आ गया है। शिक्षिका का जवाब मिलने के बाद विभाग द्वारा तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।