Bihar Police News: दरभंगा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने जिले के 39 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। 



कई महत्वपूर्ण थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई पुलिस पदाधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक (SI) और प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।



हायाघाट थाना से एसआई सावन भारती को बेंता, सोनकी से रतन कुमार को जाले, नेहरा से निलेश कुमार को सिंहवाड़ा, विशनपुर से सत्य प्रकाश यादव को बहेड़ी और बड़गांव से अखिलेश कुमार को भालपट्टी थाना भेजा गया है। इसके अलावा बहेड़ी से रौशन कुमार को लहेरियासराय, कोतवाली से ओमप्रकाश कुमार को अलीनगर, बेंता से सौरभ कुमार को कमतौल, अलीनगर से विकास मंडल को कोतवाली तथा विशनपुर से सुशील कुमार राय को बड़गांव थाना में पदस्थापित किया गया है।



वहीं, जाले थाना से दिव्यांशु शेखर को जिला आसूचना इकाई, भरत कुमार को जाले से विशनपुर, कमतौल से राहुल कुमार को सोनकी, सिमरी से संजीव कुमार को जमालपुर और लहेरियासराय से कुमारी अर्चना सिंह को बहेड़ी थाना भेजा गया है।



महिला पुलिस पदाधिकारियों में सदर थाना से मोनिषा गुप्ता को विश्वविद्यालय थाना, महिला थाना से कुमारी मधुबाला को भालपट्टी, विश्वविद्यालय थाना से लक्की कुमारी को कमतौल, बहेड़ी से अंकिता कुमारी को सदर थाना, भालपट्टी से ज्योति कुमारी को महिला थाना, मब्बी से मधुलता भारती को सकतपुर तथा कमतौल से अभिलाषा कुमारी को वाजितपुर थाना भेजा गया है।



इसके अलावा चार्ली कुमारी को सकतपुर से मब्बी और पूजा कुमारी को वाजितपुर से लहेरियासराय थाना में पदस्थापित किया गया है। प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षकों में विक्रांत कुमार को सिंहवाड़ा से केवटी, पवन कुमार को लहेरियासराय से जाले, माधुरी कुमारी को नगर थाना से विश्वविद्यालय, आलोक रंजन को नगर थाना से बेंता, भगीरथ झा को नगर थाना से बहेड़ी, रौशन कुमार को बहादुरपुर से विशनपुर तथा अभिषेक राज को बहादुरपुर से एपीएम थाना भेजा गया है।



इसके अलावा हरिशंकर कुमार को सदर थाना से मनीगाछी, जयप्रकाश कुमार को सदर थाना से बड़गांव, कुंदन कुमार और नीतीश कुमार-3 को कमतौल से केवटी, अविनाश कुमार को कमतौल से बहेड़ी, साधना कुमारी को बहेड़ा से बहेड़ी, राहुल कुमार को बिरौल से सिमरी तथा सनम राय कुमार को बिरौल से जमालपुर थाना में पदस्थापित किया गया है।



पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न थानों में कार्यकुशलता बढ़ाना, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों का रोटेशन करना और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं।