ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / darbhanga-news / Bihar Politics: तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में हो गया बड़ा खेल, लजीज व्यंजन...

Bihar Politics: तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में हो गया बड़ा खेल, लजीज व्यंजन देख टूट पड़े कार्यकर्ता, देखते ही देखते लूट लिया सारा खाना; देखिए.. वीडियो

22-Mar-2025 01:36 PM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनज़र सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपनी सक्रियता दिखा रही हैं। बिहार की सियासत में काफी जोश-खरोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें खाने के लिए लूट मच गई। दरअसल, तेजस्वी यादव द्वारा दरभंगा में आयोजित इफ्तार पार्टी में खाने के लिए लूटपाट का माहौल बन गया, और पिकअप चालक किसी तरह गाड़ी लेकर भाग निकला।


दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत कुम्हरौली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जैसे ही पिकअप वहाँ पहुंचा, लोगों ने भगदड़ मचा दी और लूटपाट शुरू कर दी। इफ्तार सामग्री खाने के लिए लोग पिकअप पर चढ़ गए और वहां से आनन-फानन में सामान लेकर भागने लगे। वहीं, अफरा-तफरी के बीच पिकअप चालक ने किसी तरह गाड़ी निकालकर मौके से फरार हो गया।


लोगों ने पिकअप पर लदे इफ्तार के सारे सामान को लूट लिया। इस लूटपाट के दौरान आयोजन समिति के लोग केवल यह देखकर रह गए कि यह सब क्या हो रहा है। आनन-फानन में गाड़ी चालक ने सावधानी बरती और गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। इस दौरान थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद आयोजन समिति के लोगों ने भगदड़ को शांत कराया।