राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
12-Sep-2025 04:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के दरभंगा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ गई और बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा किया। टावर पर चढ़ी लड़की को देखकर परिवार और गांव के लोगों की सांसें अटक गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालाक को काबू में किया।
दरअसल, यह पूरी घटना बिरौल के किचका गांव की है। यहां एक लड़की अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गई और अपने बॉयफ्रेंड को बुलाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और लड़की से टावर से नीचे उतरने के मिन्नतें करने लगे लेकिन लड़की किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।
वह लगातार अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी और जान देने की धमकी दे रही थी। बाद में लड़की के प्रेमी को वहां बुलाया गया। प्रेमी ने जब उससे शादी करने का आश्वासन दिया तब जाकर वह शांत हुई। इसी बीच गांव का एक युवक टावर पर चढ़ा और युवती के पास जाकर समझा बुझाकर किसी तरह से उसे नीचे उतारा। लड़की के नीचे उतरने के बाद पुलिस और परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस नो युवती औ उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग है ऐसे में लड़का शादी करने को तैयार नहीं था। दोनों एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। दोनों की शादी में कोई परेशानी नहीं है लेकिन लड़की के बालिग होने के बाद ही दोनों की शादी हो सकती है।