ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / bihar / darbhanga-news / रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग...

रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Bihar News: बिहार के दरभंगा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय एक 17 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा ढोली स्टेशन के पास हुआ, जिसने एक बार फिर खतरनाक रील बनाने के ट्रेंड पर सवाल खड़े कर दिए...

01-Apr-2026 06:25 PM

By First Bihar

Bihar News: आज के दौर में सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने का क्रेज किस कदर लोगों पर हावी हो चुका है, इसका एक दर्दनाक उदाहरण दरभंगा से सामने आया है। यहां एक 17 साल के नाबालिग युवक की सिर्फ इसलिए जान चली गई, क्योंकि वह चलती ट्रेन में खतरनाक तरीके से रील बना रहा था।


मृतक की पहचान विवेक कुमार (17) के रूप में हुई है, जो कमतौल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टेकतार गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था।


जानकारी के मुताबिक, विवेक को रील बनाने का काफी शौक था। सफर के दौरान भी वह खुद को रोक नहीं पाया और ट्रेन के गेट पर आकर खड़ा हो गया। वह एक हाथ से ट्रेन के पायदान को पकड़कर लटक गया और दूसरे हाथ से मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह काफी देर तक इसी तरह खतरनाक तरीके से रील बनाता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे कई बार सावधान भी किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।


घटना ढोली स्टेशन के पास हुई। जैसे ही ट्रेन वहां से गुजर रही थी, तभी ट्रैक के किनारे लगे सिग्नल पोल से विवेक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह संतुलन खो बैठा और सीधे नीचे गिर गया। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सब इतना अचानक हुआ कि साथ में यात्रा कर रहे लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।


विवेक के साथ सफर कर रहे उसके दोस्तों ने तुरंत इस घटना की जानकारी उसके परिवार को दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि विवेक का पिता दिल्ली में मजदूरी करता है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं है। ऐसे में बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।


घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से जनरल टिकट मिला, जिससे यह पुष्टि हुई कि वह दिल्ली से ही दरभंगा लौट रहा था। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत चलती ट्रेन में खतरनाक तरीके से रील बनाने के दौरान हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने बताया कि विवेक को रील बनाने का काफी शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाता था। लेकिन इस बार उसका यही शौक उसकी जान ले बैठा।