ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / darbhanga-news / दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी,...

दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस

साइबर थाने की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के बैंक खाते को फ्रिज कर खाता धारक को 65 हजार रुपए वापस करवाया। वहीं 42 हजार रुपए और वापस होने की प्रक्रिया चल रही है।

28-Apr-2025 09:08 PM

By First Bihar

DARBHANGA: राजस्थान के रहने वाले DMCH के कर्मी सुनील कुमार शर्मा के बैंक खाते से 2 लाख 61 हजार रुपए साइबर फ्रॉड के द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से शेयर मार्केट में रुपया लगाने के नाम से फ्रॉड कर लिया था। साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड का बैंक खाता फ्रिज कर खाता धारक को 65 हजार रुपए वापस करवाया। वहीं 42 हजार रुपए और वापस होने की प्रक्रिया चल रही है।


साइबर डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि 4 अक्टूबर 2024 को  साइबर थाना में 88/24 मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाने के पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  फ्रॉड के खाते को फ्रीज किया गया। साइबर फ्रॉड ने राजस्थान के सर्वोदय बैंक के खाते में 65 हजार रुपए,कर्नाटक बैंक व एक्सिस बैंक के खाते में शेष बचे राशि को स्थानांतरित किया था।


डीएसपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश से सुनील कुमार के खाते में 65 हजार रुपए की वापसी हो गई है और 42 हजार रुपए की वापसी की प्रक्रिया चल रही है। बैंक के द्वारा वह भी जल्द वापस कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि अनजाने कॉल और लिंक को नजरअंदाज करें ताकि साइबर फ्रॉड नहीं हो सके।