KISHANGANJ: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित मैगल चौक का है जहां एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे 327E पर बाइक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए ठाकुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक साइकिल से अपने घर भोगडावर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।