ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / बिहार में अपराधियों की बहार है...सीएम नीतीश कह रहे राज्य में कानून का...

बिहार में अपराधियों की बहार है...सीएम नीतीश कह रहे राज्य में कानून का राज है !

04-Dec-2019 02:35 PM

MOTIHARI: बिहार में एक तरफ क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है. हर रोज रेप, हत्या, लूट जैसी वारदातें देखने को मिल रही हैं. बक्सर, समस्तीपुर, कैमूर रेप कांड को लेकर विपक्ष एक तरफ नीतीश सरकार पर हमलावर है, तो वहीं दूसरी ओर सूबे के मुखिया को राज्य में क्राइम नजर ही नहीं आता है. राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को नजरअंदाज करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में कानून का राज है.


जल-जीवन-हरियाली मिशन के दूसरे दिन मोतिहारी के अरेराज में सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में कानून का राज कायम किया है. वहीं राज्य में बढ़ रहे क्राइम को लेकर विपक्ष के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज ही ट्वीट करके सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. अपराध की घटनाओं पर सीएम नीतीश की चुप्पी को लेकर उन्होंने सवाल उठाया था, और अब नीतीश कुमार कह रहे हैं कि उन्होंने बिहार में कानून का राज कायम किया है.


बक्सर में लड़की के साथ रेप और बर्बरता तरीके से मर्डर की घटना को लेकर बिहार के साथ पूरा देश शर्मसार है. विपक्ष लगातार नीतीश कुमार को इस मुद्दे पर घेर रहा है. सूबे में लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी आज नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला था. राबड़ी देवी ने रेप और मर्डर जैसी घटनाओं को लेकर सरकार पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था तो तेजस्वी ने नीतीश की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया था. जिसके बाद आज सीएम ने ये बयान दिया है कि बिहार में कानून का राज कायम है.