ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Corona Update: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी समेत पांच पॉजिटिव, जेल की महिला कैदी...

Corona Update: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी समेत पांच पॉजिटिव, जेल की महिला कैदी भी कोरोना के चपेट में

19-Jun-2022 09:30 AM

BHAGALPUR: बिहार में कोरोना के रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत पांच कोरोना लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को कोरोना के जो पॉजिटिव केस मिले हैं, उसमें एक महिला कारा की है तो दूसरा किशोर है जबकि तीसरा युवक पीरपैंती का रहने वाला दवा प्रतिनिधि है। हालांकि एक कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की जांच रिपोर्ट आने के बाद उससे स्वास्थ्य विभाग संपर्क नहीं कर पाया है। बता दें कि जिले में कोरोना के कुल 28997 पॉजिटिव केस पाए गए हैं।


आपको बता दें कि जिले के 362 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है तो वहीं कुल 28629 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर छह पर पहुंच गयी है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण की दर जहां 0.11 प्रतिशत रही तो वहीं 98.73 प्रतिशत रिकवरी रेट रहा।


सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि सुल्तानगंज नगर परिषद के 38 साल के कार्यपालक पदाधिकारी को सर्दी, जुकाम व खांसी  थी। हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अब तक कोरोना के दोनों डोज भी लगवा लिया है। उनका रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में कोरोना जांच की गयी तो वे कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा भागलपुर के महिला कारा की 50 साल की महिला से संपर्क नहीं हो पाया।