ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / bihar / कोरोना अपडेट: बेउर जेल के 40 कैदी पॉजिटिव, तेज़ी से फ़ैल रहा संक्रमण...

कोरोना अपडेट: बेउर जेल के 40 कैदी पॉजिटिव, तेज़ी से फ़ैल रहा संक्रमण

28-Jun-2022 12:58 PM

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेउर जेल के 40 कैदी पॉजिटिव हो गये हैं. कोरोना के इस ब्लास्ट के बाद वार्ड को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. जेल सुप्रीटेंडेंट ने ये जानकारी दी है. बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है. राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित ओं की तादाद बढ़ी है. रविवार के बाद सोमवार को भी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सोमवार को पटना में 80 नए मरीजों की पहचान हुई है. वहीं बड़ी खबर सामने आई है कि मंगलवार को बेउर जेल के 40 कैदी पॉजिटिव हो गये हैं.


पटना के अलावे दूसरे जिलों की बात करें तो गया में 11, भागलपुर में 9, अरवल, बांका, समस्तीपुर में 4-4, रोहतास व सहरसा में 3-3, दरभंगा, कटिहार और मुंगेर में 2-2, औरंगाबाद, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में 1-1 नये संक्रमित मिले. पिछले 24 घंटे में राज्य में 85 हजार 716 सैंपल की कोरोना जांच की गई और संक्रमण दर 0.15 फीसदी रही. एक दिन पहले 1 लाख 31 हजार 812 सैंपल की जांच में 142 संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 0.10 फीसदी थी। पिछले 24 घंटे में राज्य में 52 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं.


राजधानी पटना में सोमवार को 80 नए कोरोना संक्रमित मिले. अब कुल संक्रमितों की संख्या 448 हो गई है. पिछले एक सप्ताह से लगातार बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने लगे हैं. एक सप्ताह के दौरान 531 नए संक्रमित पटना में मिले. इस कारण संक्रमण दर भी बढ़ने लगा है. एक सप्ताह में संक्रमण दर 0.5 फीसदी से बढ़कर लगभग 1.6 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पटना जिले में लगभग पांच हजार लोगों की कोरोना जांच हर दिन हो रही है. एनएमसीएच के माइक्रो बायोलोजी विभाग में सोमवार को 283 सैंपल की जांच में छह की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है. एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि एनएमसीएच के 84 सैंपल की जांच में छह की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है. इनमें एक डॉक्टर व तीन स्टाफ है। इसके अलावा ओपीडी में आए बाहर के दो मरीज है.