ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / bihar / कोरोना से ज्यादा लोग बिहार में रोड एक्सीडेंट से मरे, रफ्तार के कहर...

कोरोना से ज्यादा लोग बिहार में रोड एक्सीडेंट से मरे, रफ्तार के कहर का आंकड़ा देखिए

25-Feb-2021 08:09 AM

PATNA : दुनिया भर में कोरोनावायरस से लाखों लोगों की मौत हुई है. बिहार के अंदर कोरोना से पिछले 1 साल में लगभग डेढ़ हजार लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन राज्य के अंदर सड़क हादसों से होने वाली मौत का आंकड़ा कोरोना से मरे लोगों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. जी हां बिहार में कोरोना से अब तक 15 से 35 लोगों की मौत 1 साल में हुई है जबकि सड़क हादसों में 6698 लोगों की मौत हो चुकी है.

आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बिहार में हाई क्वालिटी की सड़कों के बीच रफ्तार का कहर बढ़ता जा रहा है. सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार कंट्रोल में नहीं होने की वजह से लोगों की जिंदगी जा रही है. सड़क हादसों में मौत के मामलों की बात करें तो 2019 में कुल 7205 लोगों की मौत रोड एक्सीडेंट में हुई जबकि 2020 बीच में यह संख्या 6698 है. साल 2018 में 6729 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई, जबकि 2017 में 5554 लोगों की जान सड़क हादसे में गई है.

बिहार के अंदर पिछले 11 सालों में सड़क हादसे में मौत के आंकड़े बेतहाशा बढ़े हैं. पिछले 11 सालों में राज्य के अंदर 61,765 लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है. यह आंकड़ा बहुत बड़ा है क्योंकि राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा लोगों की जान बिहार में रोड एक्सीडेंट से जा रही है. खास बात यह है कि साल 2020 में सड़क हादसों से मौत के मामलों की संख्या उस परिस्थिति में ज्यादा है जब राज्य के अंदर लॉकडाउन लगा हुआ था. महीनों तक बिहार की सड़कें सुनसान थी ट्रैफिक के परिचालन बंद थे. इसके बावजूद बीते साल बिहार में सड़क हादसे की संख्या 8639 रही. इन हादसों में 6698 लोगों की मौत हुई और 7019 लोग घायल हुए. बिहार सरकार ने सड़क हादसों की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए अब एक बड़ा फैसला भी किया है, सड़क एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर का लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का फैसला किया गया है.