BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
08-Apr-2021 08:27 AM
PATNA : राज्य के अंदर आगे आने वाले दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू होने वाला है। रेलवे की ओर से कोरोना वायरस के सबसे प्रभावित इंफेक्शन जोन मुंबई और पुणे के अलावा अन्य शहरों से विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। मध्य रेलवे मुंबई की ओर से कई स्पेशल ट्रेन बिहार समेत अलग-अलग राज्यों में आएंगी और जाएंगी।
इसी कड़ी में महाराष्ट्र समेत जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और गोवा से होकर आने वाली कुल 16 ट्रेनें दानापुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर टर्मिनेट होंगी साथ ही साथ यहां से गुजरेगी। दानापुररेल मंडल में पाटलिपुत्र जंक्शन, पटना जंक्शन दानापुर के अलावा अलग-अलग स्टेशनों पर भी ट्रेनें टर्मिनेट होंगी। साथ ही साथ यहां से गुजरेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक लोकमान्य तिलक टर्मिनल पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन, वास्कोडिगामा पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्टेशन, लोकमान्य तिलक टर्मिनल कामाख्या एसी स्पेशल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल जयनगर स्पेशल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल भागलपुर स्पेशल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल गुवाहाटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल गुवाहाटी स्पेशल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पटना स्पेशल, पुणे दानापुर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल सहरसा फेस्टिवल स्पेशल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल पटना स्पेशल, बांद्रा टर्मिनल पटना स्पेशल, जम्मू तवी पटना स्पेशल और चंडीगढ़ पाटलिपुत्र स्पेशल समेत कुल 16 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पटना पाटलिपुत्र और दानापुर स्टेशन के रास्ते अलग अलग जगहों पर जाएंगी और यहां टर्मिनेट भी होंगी।
हाई कोविड-19 इफेक्शन जोन से आने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से खास तैयारी की गई है। ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को कतार में निकालते हुए उनके कोविड जांच की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर भी तैयारी चल रही है ताकि संक्रमण पर रोक लग सके। इस जोन से आने वाले यात्रियों को लेकर बिहार सरकार भी अलर्ट मोड में है।