ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / bihar / कोरोना का कहर जारी, प्रिसिंपल, डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील, साहित्यकार, पत्रकार और स्कूल संचालक...

कोरोना का कहर जारी, प्रिसिंपल, डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील, साहित्यकार, पत्रकार और स्कूल संचालक की मौत

18-Apr-2021 03:37 PM

DESK:  बिहार में करोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है तो वही कई लोगों की इस वैश्विक माहामारी से मौत हो गयी है। बिहार में कोरोना हर दिन कई जिंदगियों को लील रहा है। संक्रमित होने की संख्या और मौत की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कैमूर के नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश कुमार सोनी की मौत हो गई। वही पटना के बिशप स्कॉट स्कूल के मालिक शैलेश सिंह सहित बिहार के 3 स्कूल संचालकों की भी मौत हो गयी।



मुंगेर में कोरोना से 3 लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने शवों की रैपिंग करने से ही मना कर दिया और परिजनों ने पीपीई किट देकर खुद रैपिंग करने का आदेश दिया। जब मामला तूल पकड़ने लगा तब सिविल सर्जन के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने शव की रैपिंग की। बताया जाता है कि दोनों मृतक असरगंज और हवेली खड़गपुर के रहने वाले थे। पटना युनिवर्सिटी में करीब 30 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गये हैं जबकि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. गोविंद कुमार की कोरोना से मौत हो गयी है। वही बिहटा के बीडीओ भी पॉजिटिव पाए गये है। बेतिया में अधिवक्ता प्रभात वर्मा की कोरोना से मौत हो गयी है।



दरभंगा में इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल इश्तियाक अहमद की मौत हो गयी। आरा के एसएम मेमोरियल के संचालक की भी कोरोना से मौत हो गयी है। साहित्यकार डॉ. मोहाजिर आशिक हरगानवी और पत्रकार रियाज अजीमाबादी की मौत कोरोना से हो गयी है। उर्दू और हिंदी पत्रकारिता में रियाज अजीमाबादी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ब्लिट्ज अखबार के बिहार प्रमुख की भी जिम्मेदारी संभाली थी।