पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
19-Jan-2021 03:13 PM
PATNA: इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां सीएम सचिवालय के पास नर्सिंग के छात्राओं ने जमकर बवाल किया है. प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर नर्सिग की छात्राओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है.
नर्सिग की छात्राएं ग्रेड ए नर्स की बहाली के लिए निकाले गए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाए जाने की मांग कर रही है. आपको बता दें कि राज्य स्वास्थ्य समिति ने 4102 ग्रेड ए नर्स की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला है. जिसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 जनवरी है.
नर्सिंग छात्राओं का कहना है कि अब तक उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. जीएनएम कोर्स का रिजल्ट जारी होने की तारीख और आवेदन की अंतिम तारीख एक होने के कारण छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है. छात्राओं का आरोप है कि सरकार जानबूझकर बाहरी नर्सिंग छात्राओं की बहाली करना चाहती है. इसीलिए बिहार की छात्राओं को आवेदन से वंचित किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर हंगामा करने वाली छात्राएं एनएमसीएच और एसकेएमसीएच की है. कल नर्स बहाली को लेकर आवेदन का आखरी दिन है. इससे पहले इन तमाम छात्राओं ने कहा कि जो परीक्षा हम लोगों का डिग्री के लिए 2019 अक्टूबर में हो जाना चाहिए था. वह परीक्षा दिसंबर 2020 में हुआ और अभी तक उसका रिजल्ट नहीं आया. ऐसे में नर्स के बहाली के लिए जो तारीख के आवेदन का अंतिम दिन है. उससे पहले हम लोगों का रिजल्ट ना आना चाहिए था. हंगामा करने वाली कई मेडिकल की छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.