ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी

Home / bihar / पटना में प्रेमिका को घुमाने के लिए लग्जरी कार की चोरी, फिर कार...

पटना में प्रेमिका को घुमाने के लिए लग्जरी कार की चोरी, फिर कार से लड़की करने लगा सप्लाई

04-Oct-2020 09:12 AM

PATNA: गरीब घर का युवक अपनी प्रेमिका का शौक पूरा करने के लिए लग्जरी कार की चोरी की. उस कार से ही पहले प्रेमिका को घुमाता था, लेकिन बाद में वह उस कार से ही लड़की और शराब की सप्लाई हाई प्रोफाइल लोगों तक करने लगा. पटना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

होंडा सीटी कार चोरी करने वाले आरोपी पंकज रविदास को पुलिस ने जक्कनपुर के विग्रहपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान उसके साथ में एक लड़की भी थी. लड़की को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चोरी की कार बरामद हो गई है. उस कार पर परिवहन विभाग का बोर्ड लगाए हुए था.

आरा रहने वाला है आरोपी

आरोपी पंकज आरा के बेला गांव का रहने वाला है. पटना के विग्रहपुर इलाके में कई माह से घर लेकर किराया पर रह रहा था. किसी ने शिकायत पुलिस से की थी कि विग्रहपुर और आसपास इलाके में परिवहन विभाग का बोर्ड लगी एक होंडा सिटी कार घूम रही है. इसमें एक-दो लड़कियां बैठी रहती हैं. कार शाम में कहीं जाती है और सुबह में लौट आती है. किसी ने कार का फोटो पुलिस को भेज भी दिया था. जिसे बाद पुलिस ने चेक किया तो कार का नंबर ऑल्टो का निकला. जिसके बाद छापेमारी कर पकड़ लिया.

मोबाइल में 50 लड़कियां का मिला फोटो

जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया तो उसके मोबाइल में 50 लड़कियां का फोटो मिला है. जो अलग-अलग लोगों को वाट्सएप पर भेजता था. बताया जा रहा है कि वह सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ है. साथ में पकड़ी गई युवती के बारे में पहले बताया कि वह उसकी पत्नी है. फिर उसने कहा कि युवती आर्केस्ट्रा में काम करती है. वहीं से उसकी पहचान हुई थी. जिसके बाद से दोनों साथ रह रहे है.