ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / ओवर लोडिंग रोकने के लिए चेक पोस्टों के साथ अन्य जगहों पर वे-ब्रिज...

ओवर लोडिंग रोकने के लिए चेक पोस्टों के साथ अन्य जगहों पर वे-ब्रिज का होगा निर्माण

18-Sep-2020 08:15 PM

PATNA: वे-बिज निर्माण कार्य के लिए परिवहन विभाग ने पुल निर्माण निगम को स्वीकृति दे दी है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहटा, फतुआ तथा ट्रांसपोट नगर में लगे वे ब्रिज के लिए अधिकारियों तथा स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गयी है। दीघा पुल पर ओवर लोडेड गाड़ियां न चले इसके लिए भी वे-ब्रिज का निर्माण होगा। ओवर लोडिंग रोकने के लिए राज्य के विभिन्न चेक पोस्टों एवं अन्य जगहों पर वे-ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। चेक पोस्टों पर वे-ब्रिज निर्माण के लिए परिवहन विभाग ने अपनी स्वीकृति दे दी है। परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वे-ब्रिज का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जिन जिलों में सरकारी वे-ब्रिज नहीं है वहां पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्राइवेट वे-ब्रिज को संदिग्ध वाहनों (ओवर लोडेड) की जांच के लिए उपयोग कर सकेंगे।

दीघा पुल पर ओवर लोडिंग गाड़ियां न चले इसके लिए वहाँ भी होगा वे-ब्रिज

परिवहन सचिव ने बताया कि दीघा पुल पर ओवर लोडिंग गाड़ियां ना चले इसके लिए भी वहाँ वे-ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वे-ब्रिज के बन जाने से ओवर लोडिंग वाहनों पर लगाम लगेगी। इसके साथ ही ओवर लोडिंग की वजह से आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ सकेगी। बिहटा, फतुहा तथा ट्रांसपोर्ट नगर में लगे बे ब्रिज के लिए अधिकारियों तथा स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गई है।

परिवहन विभाग द्वारा मोबाइल वे-ब्रिज लेने की भी हो रही तैयारी

सहज रूप से ओवर लोडिंग वाहनों की भार क्षमता की जांच की जा सके एवं ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की जा सके इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा मोबाइल वे-ब्रिज लेने की तैयारी की जा रही है।चेकपोस्ट से होकर जो भी मालवाहक गाड़ियां गुजरती है उसकी वेबब्रिज के माध्यम से भार क्षमता की माप की जाती है तथा क्षमता से अधिक होने पर जुर्माना लगाया जाता है। 

यहां लगेंगे वे-ब्रिज

नवादा में रजौली, गोपालगंज में जलालपुर, पूर्णिया में दालकोला और गया के डोभी चेकपोस्ट पर वे-ब्रिज लगाने का प्रस्ताव है। इसके लिए परिवहन विभाग ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को स्वीकृति दी है।

ऐसे काम करता है वे-ब्रिज

राज्य में अभी कैमूर चेकपोस्ट पर इलेक्ट्रॉनिक वे-ब्रिज लगे हैं। वहां चेकपोस्ट पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ ऑफलोड के लिए गोदाम बने हुए हैं। जैसे ही ओवरलोड वाहन चेकिंग प्लाजा से गुजरता है, लाल बत्ती जल जाती है और वाहन का वजन आ जाता है। अधिकारी वाहन चालक से जुर्माना वसूलने के बाद उसे ऑफलोड करके छोड़ते हैं। साथ ही टैक्स संबंधित विभाग वाहन में लोड हुए माल की बिल्टियों की जांच करते हैं।