BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द
29-Sep-2020 07:25 AM
SARAN: बिहार में शराब माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह लगातार बिहार पुलिस पर हमला कर रहे हैं, लेकिन बिहार पुलिस कार्रवाई छोड़ रॉबिनहुड की भूमिका से बाहर नहीं निकल रही है और इस फीलगुड के कारण पुलिस पर एक सप्ताह के अंदर कई जिलों में हमला हो चुका है. शराब माफियाओं ने छपरा के मशरख में भी थानेदार को मारने की कोशिश की है.
थानेदार को मारने की कोशिश
सारण जिले के मशरख में शराब माफियाओं ने थानेदार पर हमला कर दिया. यही नहीं ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश. थानेदार की गाड़ी को करीब दो सौ मीटर तक घसीट कर ट्रक से ले गए, इस हमले में थानेदार बुरी तरह से घायल हो गए हैं. पुलिसक्रमियों ने छपरा सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन यहां से डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि थानेदार को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप जाने वाला है. इसको लेकर वह पुलिसकर्मियों के साथ मशरक मलमलिया-सीवान पर गश्ती कर रहे थे. पुलिस को देखते ही एक ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा. इस दौरान पुलिस की जीप में टक्कर मार दी. जिस ट्रक ने पुलिस की जीप में धक्का मारी है. उसमें भूसा लोड़ था और अंदर में शराब छिपाकर रखा गया था.