शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
27-Feb-2025 06:05 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बक्सर के सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा घाट पर बुधवार शाम को एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। बुधवार शाम दो किशोर साइकिल से सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा घाट पहुंचे थे, जहां स्थानीय निवानी दो स्कूली छात्रों की गंगा में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
मृतक छात्रों की पहचान नई बाजार के वार्ड नंबर-4 निवासी फरहान उर्फ रेहान 13 वर्षीय और शाहजैब हुसैन 12 छात्र के रूप में हुई है। फरहान मिलेनियम पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र था। वह मोहम्मद फारूक का बेटा और तीन बहनों का इकलौता भाई था।
शाहजैब बक्सर डीएवी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। वह साजिद हुसैन का दूसरा बेटा था। दोनों बच्चें बुधवार शाम को साइकिल लेकर खेलने के बहाने घर से निकले थे। परिवार को नहीं पता था कि वे गंगा घाट तक जाएंगे। शाहजैब के पिता और चाचा भदौरा गए थे। दादा न्योते में गए थे। शाम को लौटने पर शाहजैब के लापता होने की जानकारी मिली।
फरहान के पिता ने बताया कि उनका बेटा पहले कभी इतनी दूर नहीं गया था। शाम को जब बच्चे की लापता होने की खबर मिली, तो परिवार ने पहले महाशिवरात्रि के मेले में खोजबीन की। बाद में गंगा में दो बच्चों के डूबने की खबर मिली। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकालकर बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने शवों की पहचान कराई लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। सदर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात दोनों किशोरों की पहचान होने के बाद रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया और शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।