BUXAR: बक्सर लोकसभा क्षेत्र के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बहुआरा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सहायता के लिए विश्वामित्र सेना ने पहल की। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में टीम ने पिंटू मिश्रा के परिवार को मकान निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।
बक्सर लोकसभा क्षेत्र के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बहुआरा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर गरीब ब्राह्मण परिवार की सहायता के लिए विश्वामित्र सेना ने सेवा एवं सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में विश्वामित्र सेना की ओर से पिंटू मिश्रा के परिवार को मकान निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विश्वामित्र सेना की टीम ने उनके सहयोग का निर्णय लिया। संगठन की ओर से मकान निर्माण में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर परिवार को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस सहयोग से पिंटू मिश्रा के परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ खड़ा होना भी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना और उसे सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य करती रहेगी। संगठन का प्रयास रहेगा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए और कठिन परिस्थितियों में उन्हें अकेला महसूस न होने दिया जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी विश्वामित्र सेना के इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का परिचायक है। विश्वामित्र सेना द्वारा किए गए इस सहयोग से समाज में सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।