ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन

Home / bihar / buxar / बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में...

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो

Bihar News: बक्सर में दो महिलाओं ने सामाजिक परंपराओं को तोड़कर एक दूसरे से शादी कर ली. यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

06-Apr-2026 03:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है। बगेन गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं ने सामाजिक परंपराओं को चुनौती देते हुए आपस में विवाह किया। यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।


जानकारी के अनुसार, संध्या देवी की शादी साल 2010 में अतवारु यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पति बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं दूसरी महिला रूबी कुमारी अविवाहित हैं। दोनों ने पिछले करीब 15 दिनों से एक-दूसरे के साथ समय बिताना शुरू किया और वीडियो भी बनाईं। इस दौरान दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई।


संध्या और रूबी ने साथ रहने का फैसला किया और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने का निर्णय लिया। 4 अप्रैल को दोनों ने विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर में विधि-विधान से विवाह किया। इसके बाद बक्सर लौटकर रामेश्वर नाथ मंदिर में भी माला पहनाने की रस्म निभाई और भगवान का आशीर्वाद लिया।


इस शादी के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज़ हो गई है। कुछ लोग इसे प्रेम की नई परिभाषा मान रहे हैं और दोनों के साहस की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ कदम बता रहे हैं। गांव और आसपास के इलाकों में यह मामला तेजी से फैल गया है और हर किसी की जुबान पर यही कहानी है।