ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

Buxar News: बक्सर में दूसरे दिन भी भव्य ‘सनातन जोड़ो यात्रा’, हजारों लोगों के साथ निकले राजकुमार चौबे; जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हुआ माहौल

Buxar News: बक्सर में ‘सनातन जोड़ो यात्रा’ का आयोजन दूसरे दिन भी भव्य रूप से हुआ। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में निकली इस यात्रा हजारों लोग वाहन शामिल रहे। जय श्रीराम के नारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

29-Aug-2025 04:52 PM

By FIRST BIHAR

Buxar News: विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में शुक्रवार यानी दूसरे दिन भी "सनातन जोड़ो यात्रा" का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यात्रा का शुभारंभ सुबह 09:00 बजे अहिल्यावली धाम, अहीरोली से हुआ, जहाँ से श्रद्धालुओं ने नारद आश्रम, नंदांव हेतु प्रस्थान किया। 


सुबह 11:00 बजे नंदांव में आयोजित विशाल सनातनी जनसभा में राजकुमार चौबे ने संबोधित करते हुए कहा कि सनातन ही राष्ट्र को जोड़े रख सकता है और बक्सर की धरती सनातन की धरा है। उनके इस आह्वान का उपस्थित जनसमूह ने जय श्रीराम और माता सीता के नारों के साथ समर्थन किया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


यात्रा के दौरान चारों ओर उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। बक्सरवासियों में अपार ऊर्जा और आस्था का संचार हुआ। यात्रा में शामिल गाड़ियों का लंबा काफ़िला शहर की सड़कों पर लगातार तांता लगाए रहा। गली-गली और चौराहों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। 


राजकुमार चौबे यात्रा में शामिल विश्वामित्र सेना के सभी सदस्यों एवं बक्सर की जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि आज बक्सर की धरती ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब बात सनातन की हो, तो हर सनातनी एकजुट होकर खड़ा होता है। यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बक्सर और सम्पूर्ण बिहार की आत्मा का जागरण है।


यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म की महत्ता, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का संदेश दिया गया। हजारों की संख्या में शामिल बक्सरवासियों ने संकल्प लिया कि वे अपनी आने वाली पीढ़ियों को सनातन की मूल जड़ों से जोड़कर बक्सर को उसका खोया गौरव और अधिकार वापस दिलाएंगे।