ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar crime : पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों के सामने हुई खौफनाक वारदात

बिहार के बक्सर जिले में पति ने आपसी विवाद में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में मौजूद दो मासूम बच्चे भय से कांपते रहे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

09-Mar-2026 11:53 AM

By First Bihar

Bihar crime : बिहार के बक्सर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के विक्रम इंग्लिश पंचायत स्थित मदन डेहरा गांव में रविवार की सुबह पति ने आपसी कहासुनी से नाराज होकर अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के दौरान घर में मौजूद महिला के दो छोटे बच्चे भय से कांपते रहे और अपनी मां को बचा नहीं सके। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।


मृत महिला की पहचान सोनम कुमारी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनम अपने पति सोने लाल यादव के साथ मदन डेहरा गांव में रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार सोने लाल यादव पेंटिंग का काम करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने दो भाइयों से अलग पत्नी और बच्चों के साथ गांव के घर में रहता था।


ग्रामीणों ने बताया कि सोने लाल यादव को शराब पीने की बुरी लत लग गई थी। शराब को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। परिवार के लोगों का कहना है कि शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसमें सोने लाल ने अपनी पत्नी की पिटाई की थी। इस घटना के बाद से ही घर में तनाव का माहौल बना हुआ था।


इसी तनाव के बीच रविवार की सुबह एक बार फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सोने लाल यादव ने अपनी पत्नी सोनम देवी को डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घर में मौजूद दोनों बच्चे यह सब देखकर डर से सहम गए, लेकिन वह कुछ कर नहीं सके। गंभीर रूप से घायल सोनम देवी ने घर में ही दम तोड़ दिया।


घटना के बाद आरोपी पति मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर इटाढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया।


इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा कि हत्या तक पहुंच जाएगा।


मृतक सोनम देवी के दो छोटे बच्चे हैं। चार वर्षीय सरोज कुमार और तीन वर्षीय प्रियंका कुमारी अब मां के साये से वंचित हो गए हैं। घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों की हालत देखकर गांव के लोग भावुक हो उठे। कभी लोग महिला के शव को देखकर दुखी हो रहे थे, तो कभी बच्चों की स्थिति देखकर उनका दिल दहल जा रहा था।


घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरांव के डीएसपी गौरव पांडेय भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का प्रतीत होता है, जिसमें पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति सोने लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत से होने वाली पारिवारिक त्रासदी की ओर ध्यान खींच दिया है। गांव के लोग भी इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं।