ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

दीनबंधुआ गोली मरले बा, ए भइया....बक्सर में जिस दुल्हन को जयमाला के दौरान मारी गई गोली उसने बताई कहानी, अस्पताल में हालत गंभीर

बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को स्टेज पर गोली मार दी गई। घायल आरती कुमारी ने एंबुलेंस में बताया कि उसे “दीनबंधुआ” ने गोली मारी। वाराणसी में इलाज जारी है, हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज

25-Feb-2026 08:03 PM

By First Bihar

BUXAR: बिहार के बक्सर की एक वीडियो ने पूरे देश को सन्न कर दिया है. इसमें दिख रहा है कि एक दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर ख़ड़ी है. दुल्हा भी साथ है. लेकिन तभी भीड़ में से एक युवक निकलता है और स्टेज पर खड़ी दुल्हन को गोली मार देता है. इस वाकये का वीडियो वायरल हो चुका है. गोली से घायल युवती अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है लेकिन उसने बताया है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया. 


वायरल वीडियो में युवती ने बताई कहानी

दुल्हन को स्टेज पर गोली मारने के वीडियो के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है. दुल्हन को परिवार वाले इलाज के लिए ले जा रहे हैं और इसी दौरान वह ये बता रही है कि उसे किसने गोली मारी है. एकतरफा प्रेम में सनकी युवक की गोली का शिकार बनने वाली दुल्हन आरती ने इस खौफनाक हादसे के बाद भी अपना हौसला कमजोर नहीं होने दिया। गोली से घायल युवती आरती कुमारी को बक्सर से वाराणसी ले जाने के दौरान का वीडियो वायरल हुआ है. एंबुलेंस में जा रही आरती से घरवाले पूछ रहे हैं कि उसके साथ क्या हुआ और किसने गोली मारी. 


दीनबंधुआ गोली मरले बा 

इस वायरल वीडियो में आरती से उसके परिवार के लोग पूछ रहे हैं कि के गोली मरले बा. इस सवाल के जवाब में दुल्हन आरती कह रही है- दीनबंधुआ गोली मरले बा..ए भईया. जाहिर है दुल्हन को गोली मारने वाले की पहचान हो गई है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पायी है. 


अस्पताल में भर्ती आरती की हालत गंभीर

बक्सर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के अस्पताल में भर्ती आरती का आपरेशन हुआ है और उसके पेट में फंसी गोली निकाल ली गयी है. इसकी जानकारी मिलने के बाद आरती का आधिकारिक बयान रिकार्ड करने के लिए बक्सर पुलिस वाराणसी रवाना हो गई है.


कौन है दीनबंधुआ?

आरती के परिजनों के मुताबिक गोली मारने वाला दीनबंधु उनके पड़ोस का ही रहने वाला है. दीनबंधु पड़ोसी रामाशंकर मल्लाह का बेटा है. रामाशंकर के तीन पुत्रों में दीनबंधु सबसे छोटा है. उसके पिता रामाशंकर मल्लाह खेतीबारी और मछली मारकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दीनबंधु से बड़े दोनों भाई विद्यासागर और चंदन पिता के काम में हाथ बंटाते हैँ. लेकिन दीनबंधु की शुरू से ही संगत खराब रही है. 


पहले भी जेल जा चुका है दीनबंधु

बक्सर पुलिस के मुताबिक दीनबंधु शराब के अवैध कारोबार में लगा हुआ था. करीब पांच साल पहले उसे शराब तस्करी करते हुए पकड़ा गया था और जेल भेजा गया था. लेकिन कुछ ही दिनों में उसे कोर्ट से बेल मिल गयी और वह बाहर आ गया. जेल से छूटकर बाहर आने के बाद फिर उसी धंधे में लग गया था. 


प्रेम संबंधों से इंकार

इस घटना के बाद ये कहा गया है कि आरती और दीनबंधु में प्रेम संबंध था. लेकिन दुल्हन आरती के पिता समेत घर के दूसरे लोगों का कहना है कि उनकी बेटी का किसी से कोई प्रेम संबंध नहीं था। यदि पहले से ऐसा कुछ होता तो एकबार भी उसने शादी से इनकार तो किया होता। आरती की शादी उसकी राजी खुशी से हो रही थी. शादी तय होने के बाद से ही वह इसको लेकर काफी खुश थी और हंसी-खुशी शादी की तैयारियों में परिवार को सहयोग दे रही थी


दीनबंधु के घरवालों को पहले से थी आशंका

गोली मारने के आरोपित दीनबंधु के फरार होने के बाद बक्सर पुलिस ने उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पुलिस के समक्ष दीनबंधु का पिता रामाशंकर मल्लाह एक तरफा प्रेम होने की बात से इंकार कर रहा है. लेकिन गांव के कुछ लोगों का कहना है कि आरती की शादी तय होने के बाद से ही दीनबंधु के परिवार के लोगों को इस बात की आशंका थी कि वह कोई गलत हरकत कर सकता है. इसलिए वे उस पर नजर रख रहे थे. 


बड़ी हसरत से की जा रही थी आरती की शादी

जयमाला के दौरान गोली का शिकार हुई आरती की शादी उसके परिवार वाले बड़ी हसरत से कर रहे थे. आरती अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी है. उसके पिता प्लम्बर का काम कर किसी तरह परिवार की जीविका चलाते हैं. बड़ी बेटी की शादी के लिए उन्होंने किसी तरह पैसे जुटाये थे. आरती के पिता नंदजी चौधरी ने बताया कि पिछले साल अगस्त  में ही उन्होनें अपनी बेटी की शादी बलिया के सुरेमनपुर में तय किया था।


भूमि विवाद की भी हो रही चर्चा 

दुल्हन आरती के घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के चाचा शिवजी चौधरी और आरोपी दीनबंधु के पिता रामाशंकर चोधरी के बीच डेढ़ कटठा जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था.  कुछ दिनों पहले दोनों पक्ष के बीच आधा-आधा बंटवारा हुआ था. 


मौत की अफवाह से माहौल बिगड़ा

आरती का इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है. लेकिन इसी बीच शरारती तत्वों ने उसकी मौत की खबर फैला दी. इससे गांव में तनाव फैल गया. लेकिन तत्काल पुलिस ने मोर्चा संभाला औऱ ग्रामीणों को सही जानकारी दी. गांव में पुलिस तैनात है. बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने भी मौके पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं. पुलिस  दीनबंधु की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.