ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

Bihar News: ओरिजिनल गांधी नहीं, फतिंगा हैं; राहुल गांधी को लेकर ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे?

Bihar News: अश्विनी चौबे ने मीडिया के बातचीत के दौरान राहुल गांधी और उनके परिवार को गांधी और संविधान का हत्यारा बताया.

20-Jan-2025 12:02 PM

By First Bihar

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री व बजे के फायर ब्रांड नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलै है. रविवार को बक्सर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे अश्विनी चौबे ने मीडिया के बातचीत के दौरान राहुल गांधी और उनके परिवार को गांधी और संविधान का हत्यारा बताया. राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर नफरत-हिंसा फैलाने वाले और संविधान को खतरा बताने वाले बयान पर भी पूर्व मंत्री ने पलटवार किया.

इतना ही नहीं पूर्व सांसद ने राहुल गांधी को अंबेडकर के दत्तक पुत्र की संज्ञा दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भीमराव अंबेडकर को ये लोग संसद में घुसने तक नहीं देते. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ये ओरिजिनल गांधी नहीं हैं, ये केवल एक 'गांधी फतिंगा' है, जो बरसात में आता है, टिमटिमाता है और फिर नष्ट हो जाता है. असली गांधी तो बापू जी थे, जो आज भी लोगों के पूज्य हैं.

वहीं राहुल गांधी द्वारा बिहार की जातीय जनगणना को फर्जी बताए जाने पर पलटवार करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि जब उन्होंने इंडिया गठबंधन बनाया था. तो ये लोग जाति जनगणना को आधार बनाकर पूरे बिहार में इसकी तुलना करते नहीं थकते थे. लेकिन अब ये लोग उसपर ही सवाल खड़े करने लगे हैं. उन्होंने राहुल गांधी को शुतुरमुर्ग बताते हुए उनसे उनकी जाति पूछते हुए कहा कि वे पहले वे अपनी ही जाति बता दें फिर हम इनकी बात को सही मानेंगे. ये लोग कितना भी नाक डुबा ले, यह वंसवाद सत्ता में कभी नहीं आएगा.