शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
24-May-2025 08:06 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ, आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान पांच लोगों को गोली लगी है। जिनमें से 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, 2 शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जबकि, 1 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा। जानकारी के मुताबिक यह गोलीबारी की घटना दो पटीदारों के बीच हुई है, पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव का बताया जाता है। यह विवाद एक दिन पहले शुरू हुआ था, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। शनिवार, 24 मई 2025 की सुबह गांव के कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें पांच लोग गोली के शिकार हो गए।
इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आखिरी सांस ली और चौथा इलाज के दौरान चल बसा। मृतकों की पहचान अहियापुर निवासी सुनील सिंह (40 वर्ष, पिता दया शंकर सिंह), विनोद सिंह (50 वर्ष, पिता बबन सिंह), और वीरेंद्र सिंह (35 वर्ष, पिता काशीनाथ सिंह) और मंटू सिंह (35 वर्ष, पिता दया शंकर सिंह) के रूप में हुई है।
इसके अलावा, एक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी पहचान पूजन सिंह (40 वर्ष, पिता ललन सिंह) के रूप में हुई है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने चौसा-कोचस मुख्य पथ को जलहरा बाजार के पास जाम कर दिया। जलहरा कौवा खोंच मुख्य पथ पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ। डीएसपी धीरज कुमार और एसपी शुभम आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस इलाके में कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
दीप सुमंत की रिपोर्ट