बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
30-Mar-2025 02:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का अजय यादव अपने सच्चे दोस्त मंगल यादव की पत्नी को भगा ले जाता है, लेकिन मंगल फिर भी दुखी नहीं बल्कि खुश है. पढने में अजीब लग रहा न, पूरी बात जानकर आप भी कहेंगे “ठीक ही किया मंगल ने”. मंगल यादव बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रहकर वह काम किया करता था.
इसी दौरान वह गाजीपुर के अजय यादव के संपर्क में आया. दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और समय के साथ-साथ यह मित्रता और भी प्रगाढ़ होती चली गई. इसी बीच मंगल यादव को सीता नामक एक लड़की से प्रेम हुआ और दोनों ने करीब ढाई साल पहले शादी कर ली. इधर मंगल के घर अजय अक्सर आने लगा, आखिर इतनी अच्छी दोस्ती जो थी.
समय बीतता गया और अजय एवं मंगल की पत्नी के बीच नैन मटक्का शुरू हो गया. समय ऐसा भी आया कि अजय दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए मंगल की पत्नी को अपने साथ भगा ले गया. जब मंगल अपनी पत्नी को ढूंढते हुए अजय के घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को वहीं पाया. उसने सीता से कहा कि “वापस घर चलो” मगर वो अब कहाँ मानने वाली थी. उसने मंगल के साथ आने से साफ़ इनकार कर दिया.
मंगल मन ही मन खुश होते हुए वापस अपने घर लौट आया. उसने इस बारे में बात करते हुए कहा कि “अच्छा हुआ वह पहले ही भाग गई, वरना मेरी लाश भी किसी दिन एक ड्रम में मिलती”. बताते चलें कि जब मंगल ने सीता से प्रेम विवाह किया था तो उसे अपना घर तक छोड़ना पड़ गया था. लेकिन देखिए इस सब का अंजाम आज क्या निकला.
जिस मंगल ने अपना सब कुछ अपने प्रेम के लिए छोड़ दिया, उसके सच्चे दोस्त ने ही उसे धोखा दे दिया और सात जन्मों की कसमें खाकर प्रेम विवाह करने वाली सीता अपनी वासना पर काबू ना रख पाई. वो अलग बात है कि मंगल अपने गम को छिपाकर मुस्कुरा रहा है, और कह रहा कि अच्छा ही हुआ, मगर जरा सोचिए, क्या हम, आप या कोई और इस बात का अंदाजा भी लगा सकता है कि आज मंगल पर अंदर ही अंदर क्या बीत रही होगी. बात इसलिए भी दर्दनाक है क्योंकि मंगल के मुताबिक़ उसकी सीता 6 महीने की गर्भवती है.