ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / buxar / Road Accident in bihar : खड़े डंपर में जा घुसी कार, महाकुंभ जा...

Road Accident in bihar : खड़े डंपर में जा घुसी कार, महाकुंभ जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत; मातम का माहौल

Road Accident in bihar : बिहार के बक्सर में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज में महाकुंभ जा रही कार खड़े डंपर से टकरा गई। जिससे मौके पर ही कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

14-Feb-2025 11:59 AM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल देखने को मिल रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां प्रयागराज में कुम्भ स्नान के लिए जा रही कार खड़े डंपर से टकरा गई। जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पटना-बक्सर एनएच 922 पर कठार खुर्द गांव के समीप हुआ, जहां सड़क पर पंचर हुए डंपर से कार जा टकराई। 


वहीं, इस भीषण हादसे में 50 वर्षीय फुलेश्वरी देवी की मौत डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाते समय हो गई। जबकि 35 वर्षीय शत्रुघ्न राजभर ने इलाज के दौरान बक्सर सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, घायलों में 50 वर्षीय सरली देवी, 32 वर्षीय आशा देवी, 23 वर्षीय रेनु कुमारी और कार चालक मुनारूल शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया। 


बताया जा रहा है कि, कार की रफ्तार काफी तेज थी. सड़क के बीचों-बीच खड़े पंचर डंपर को चालक देख नहीं सका। जिससे कार सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के इंजन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण सड़क के बीचों-बीच पंचर होकर खड़ा डंपर था, जिससे कार सीधी टकरा गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।