ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / bihar / तेजस्वी ने BSSC इंटर स्तरीय परीक्षा पर सरकार को घेरा, कहा- 7 साल...

तेजस्वी ने BSSC इंटर स्तरीय परीक्षा पर सरकार को घेरा, कहा- 7 साल बाद भी नहीं जारी हुआ है रिजल्ट

15-Feb-2021 11:27 AM

PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि इंतर स्तरीय मुख्य परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी तक आने की संभावना है. बीएसएससी के इस नोटिस को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादन ने सरकार पर हमला बोला है. 

तेजस्वी यादव ने इस परीक्षा में सात साल लेट होने का मामला उठाते हुए ट्वीट कर लिखा है कि 'बिहार की सुशासनी दुर्गति और बेरोजगारों की बेबसी देखिए. 2014 में BSSC द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 7 वर्ष बाद भी प्रकाशित किए जाने की अभी संभावना ही जताई जा रही है. कितने अभ्यर्थियों की आयु सीमा और जीवन का बहुमूल्य समय निकल चुका है लेकिन अनुकंपाई CM को कौन समझाए?'तेजस्वी यादव के इस ट्वीट के बाद इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है. 




बता दें कि बीएसएससी ने साल 2014 में 13200 पदों के लिए इंटर स्तरीय परीक्षा का फॉर्म निकाला था. लेकिन अभी भी इसकी पूरी प्रक्रिया संपन्न नहीं हुई है. अब आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि  परीक्षाफल जारी किए जाने के बाद मुख्य लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, टंकण परीक्षा, आशुलेखन परीक्षा एवं अन्य जांच परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. 

आयोग ने बताया है कि सारी जांच प्रक्रिया जल्द समाप्त की जाएगी. वहीं अभ्यर्थियों से  आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट http://www.bssc.bih.nic.in/ पर सक्रियता से नजर बनाए रखने की भी अपील की है.