PATNA : बिहार बोर्ड ने लम्बे समय से परीक्षा में सुधर के लिए कोई कार्य नहीं किया है. लेकिन अब बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा व्यवस्था में एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बेहतरी और सुधार करने का फैसला लिया है. इसके लिए बोर्ड ने सभी डीईओ, विद्यालय, शिक्षक और विद्यार्थियों से सुझाव मांगे हैं. छात्र अपना सुझाव बोर्ड को दे सकते हैं. इसके लिए बोर्ड ने 10 से 19 अगस्त तक का समय निर्धारित किया है.
जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड ने छात्रों को वाट्सअप, ई-मेल, वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराएगी. छात्र उस लिंक पर जाकर अपना सुझाव भेज सकते हैं. खास बात है कि बोर्ड को जिसका सुझाव सबसे बेहतर होगा, ऐसे 20 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रथम पुरस्कार को एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार को 75 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.
बिहार बोर्ड ने इसकी जानकारी सभी डीईओ, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों को भेज दी है. अब बोर्ड सुझाव का इन्तजार का रहा है. बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा अपने स्तर से परीक्षा व्यवस्था में 2016 के बदलाव शुरू किये गये हैं. कई बदलाव हुए हैं. परीक्षा में नये प्रयोग, आधुनिक तकनीक का परिणाम रहा कि कोरोना काल में भी बोर्ड ने समय पर परीक्षा ली और रिजल्ट जारी कर दिया.