मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
30-Oct-2020 07:59 AM
PATNA: मुंगेर में उपद्रव के बाद स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए बीएमपी की 2 अतिरिक्त कंपनी को भेजा गया है. सभी जवान मुंगेर में स्थिति को कंट्रोल करेंगे. कल भीड़ ने तीन थानों को आग के हवाले कर दिया था. यही नहीं कई पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर एसपी लिपि सिंह और डीएम को हटा दिया. जिसके बाद लोगों का गुस्सा कम हुआ.
बताया जा रहा है कि भीड़ करीब 11 बजे विजय चौक के पास पहुंची फिर यहां से सभी कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. भीड़ ने कोतवाली पथराव किया और थाने में आग लगा दिया. फिर भीड़ ने एक एक कर 5 थानों और एसपी आफिस पर धावा बोला. इनमें वासुदेवपुर ओपी पूरब सराय ओपी और कोतवाली थाना में आग लगाया.
पुलिस ने किया लाठीचार्ज और फायरिंग
इस दौरान पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए फायरिंग और लाठीचार्ज किया है. लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी. शाम को भीड़ ने कासिम बाजार थाने के पास पहुंची और पथराव कर दिया. पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की.
पुलिस पर फायरिंग का आरोप
मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास हुई. मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पिटाई की है.