ब्रेकिंग न्यूज़

अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा

Home / bihar / BJP नेता की सीएम नीतीश से अपील, नशीले पदार्थों के तस्करों को जल्द...

BJP नेता की सीएम नीतीश से अपील, नशीले पदार्थों के तस्करों को जल्द पकड़े सरकार

23-Feb-2021 03:27 PM

DESK : बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने बिहार सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द नशीली पदार्थों के तस्करों को पकड़ कर इस पूरे रैकेट का भांडाफोड़ करे. ताकि उनपर कानून का शिकंजा कसा जा रहे. 

आरके सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार के सरकारी सूत्रों के द्वारा ही खबर सामने आयी है कि बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले जितने अनुमानित नशीले पदार्थ हैं, उसमें से मात्र 30 प्रतिशत ही पकड़े जा रहे हैं और 70 प्रतिशत बिहार में कहां खप जा रहे हैं इसका सुराग तक नहीं मिल पा रहा है. 

सरकारी सूत्र का यह आकंडा वास्तव में अत्यंत ही चिंता का विषय है.  क्योंकि, नशीले पदार्थो का कारोबार करने वालों का, अपराधियों के गिरोह से, अवैध हथियारों के निर्माताओं और विक्रेताओं से, तस्करों के गिरोह से और आतंकवादियों के गिरोहों से गहरी मिलीभगत होती हैं.

 उन्होंने कहा कि इनका एक समूह बन जाता है और ये एक-दूसरे की मदद करते रहते हैं. ये सभी मिल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं. इसलिए इस पर तत्काल नियंत्रण होना चाहिए. मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि वे कुछ न कुछ ऐसा करें जिससे कि यह तस्कर तत्काल नियंत्रण में आये और ऐसे सारे गिरोहों को पकड़कर उनपर कानून का शिकंजा कसा जा सके. इससे क्राइम रेट पर भी कंट्रोल होगा.